बेगूसराय के पूर्व मेयर संजय सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में बाढ़ ने ऐसा तबाही मचाया कि लोग बेघर हो गए हैं। बेघर होने के बाद बाढ़ पीड़ितों के बीच खान और पीने के लिए काफी बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। घर छोड़कर लोग दूसरे जगह रहने को मजबूर है दाने-दाने के लिए बाढ़ पीड़ित तरस रहे हैं। वही बाढ़ के पानी कैलाशपुर गांव में आने के बाढ़ पीड़ितों ने 15 दिनों से घर छोड़कर एक छोटे बगीचे में पॉलिथीन का घर बनाकर रहने को मजबूर है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के पूर्व मेयर संजय सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण 2ऐसे में बाढ़ पीड़ितों के बीच खाने-पीने की काफी ज्यादा समस्या उत्पन्न हो गई है। इसी कड़ी में बेगूसराय के पूर्व में संजय सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचकर राहत सामग्री का वितरण किया। इस दौरान पूर्व मेयर संजय सिंह ने कहा है कि पिछले 15 दिनों से कैलाशपुर गांव में बाढ़ का पानी आ गया था। घर छोड़कर एक छोटे से मचहा गांव स्थित एक छोटे बगीचा में पॉलिथीन का घर बनाकर उसे गांव के पूरे परिवार रहने को मजबूर है। खाने पीने के लिए काफी इन लोगों को समस्या हो रही थी तभी इसकी जानकारी हम लोगों को मिला हम लोगों ने एक छोटा सा प्रयास किया और इस छोटा सा प्रयास में आज इन लोगों के बीच खाने का सामग्री वितरण किए हैं।

बेगूसराय के पूर्व मेयर संजय सिंह ने बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण 3उन्होंने कहा कि मानवता से बढ़कर कोई चीज नहीं है हम भी एक इंसान हैं इंसान ही इंसान को दर्द नहीं समझेगा तो कौन समझेगा। ऐसे में बात प्रीत का कहना है कि पिछले 15 दिनों से इसी एक बगीचे में रहने को मजबूर है खाने-पीने की काफी समस्या बनी हुई थी इसी बीच पूर्व में संजय सिंह के द्वारा आज खाने पीने की व्यवस्था की गई है। जिससे थोड़ी  राहत आज बाढ़ पीड़ितों को मिली है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article