डॉ. राजेन्द्र प्रसाद कृषि विवि में 13 मार्च से किसान मेला: आधुनिक खेती के गुर सीखेंगे किसान, बच्चों को मिलेगा करियर मार्ग

DNB Bharat Desk

9

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर:बिहार के किसान भाइयों को अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। दिनांक 13,14 व 15 मार्च  को डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, समस्तीपुर में आयोजित किसान मेला में किसानों एवं उनके बच्चों के लिए शिक्षा से संबंधित उचित जानकारी एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। 

इस मेले में रियान्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एंड इंस्टीट्यूशन के बैनर तले SIR M U Teachers Training College द्वारा बच्चों के भविष्य निर्माण, आगे की पढ़ाई, तथा करियर मार्गदर्शन से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी निःशुल्क दी जाएगी। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के निदेशक पंकज सिंह करेंगे। मेले में किसान भाइयों को सरकार की ओर से मिलने वाले उत्तम प्रभेद के बीज, नई कृषि मशीनरी, आधुनिक उपकरण, उन्नत तकनीक से खेती करने के तरीके, मौसमानुसार फसल बुआई तथा अधिक पैदावार कैसे प्राप्त करें, इन सभी विषयों की जानकारी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा निःशुल्क दी जाएगी। 

Sडॉ. राजेन्द्र प्रसाद कृषि विवि में 13 मार्च से किसान मेला: आधुनिक खेती के गुर सीखेंगे किसान, बच्चों को मिलेगा करियर मार्ग 2IR M Teachers Training College का मुख्य उद्देश्य यह है कि बिहार के कई बच्चे आर्थिक अभाव के कारण B.Ed और D.El.Ed जैसे शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स नहीं कर पाते, जिससे उनका सरकारी शिक्षक बनने का सपना अधूरा रह जाता है। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा यह जानकारी दी जाएगी कि मात्र ₹50,000 में B.Ed और D.El.Ed कोर्स कैसे पूर्ण किया जा सकता है तथा बिहार सरकार की क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ लेकर उच्च शिक्षा कैसे प्राप्त की जा सकती है।

 संस्था के संचालक पंकज सिंह ने बताया कि किसान मेला अवधि के दौरान B.Ed कोर्स में मात्र ₹50,000 में दोनों वर्षों की फीस के साथ स्पॉट एडमिशन की व्यवस्था भी रखी गई है, जिसका लाभ किसान भाई अपने बच्चों के लिए उठा सकते हैं। संस्था का उद्देश्य यह भी है कि जब किसान भाई अच्छी फसल से आय प्राप्त करें, तो उस आय का उपयोग अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में करें, ताकि उनके बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर समाज में अपने साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकें।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article