तेज रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को कुचला, हुई मौत

DNB BHARAT DESK

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक वृद्ध व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद तेघड़ा पश्चिमी मार्केट के समीप की है। मृतक व्यक्ति की पहचान तेघड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 के रहने वाले छोटन महतो के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

तेज रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को कुचला, हुई मौत 2परिजनों ने बताया कि मृतक छोटन महतो अपने घर से चौक पर दाढ़ी बनाने के लिए सलून गए थे। दाढ़ी बना कर वापस अपने घर लौट रहे थे तभी तेज रफ्तार रखने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था घायल अवस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिए तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल लाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

तेज रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध को कुचला, हुई मौत 3

 

फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों ने सूचना तेघड़ा थाने पुलिस को दी तेघड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताते चलें कि मृतक छोटन महतो के 2 पुत्र है दोनों पुत्र शादीशुदा है एवं मेहनत मजदूरी करके अपने घर परिवार को पालन-पोषण करते थे।

 

बेगूसराय से सुमित कुमार “बबलू”

Share This Article