नालंदा सभा में आरसीपी सिंह ने महागठबंधन नेता नीतीश कुमार एवं तेजस्वी यादव पर जमकर साधा निशाना..

DNB Bharat

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने महागठबंधन पर चुटकी लेते हुआ कहा राजद के पास राष्ट्रीय सोच नाम की चीज नहीं बची है।

डीएनबी भारत डेस्क 

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने अपने पैतृक गांव मुस्तफापुर गांव में इस्लामपुर विधान सभा के सभी जदयू के पूर्व कार्यकर्ताओं के साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर एक बैठक किया। बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर हमलावर दिखे।

- Sponsored Ads-

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार के द्वारा राजद को दिए गए जमीन मामले को लेकर कहा की बिहार प्रदेश में नीति के अनुसार जितनी भी पार्टियां हैं उनका अपना कार्यालय होना चाहिए। सभी पार्टियों को कार्यालय बनाने के लिए सरकार को जमीन देना चाहिए।

लेकिन नीतीश कुमार सिर्फ राजद को पार्टी कार्यालय बनाने के लिए जमीन देते हैं तो आप बाकी पार्टियों के साथ भेदभाव करते हुए लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक नीति के तहत बिहार में जितने भी पार्टियां हैं उसके संख्या बल के मानक के आधार सभी को जमीन देने का काम करे। फिर किसी को भी किसी प्रकार की आपत्ति नहीं होगी।

नीतीश कुमार राजद के सामने नतमस्तक होते हुए हर चीज की धज्जियां उड़ाते हुए आरजेडी को मदद करना चाहते हैं। चंद्रयान 3 के सफल लैंडिंग पर आरसीपी सिंह ने महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि राजद के लोग भी अब नासा की बात करते हैं। राजद के पास जरा भी राष्ट्रीय सोच नाम की चीज नहीं बची है। राजद के पास सिर्फ वंशवाद परिवारवाद को बढ़ावा देना बच गया है।

 नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article