ई रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या मामले में नालंदा पुलिस ने सनकी अनिल को किया गिरफ्तार, दो देशी कट्टा,छह जिंदा कारतूस भी किया बरामद

DNB Bharat Desk

गोविंदपुर पुल की घटना

- Sponsored Ads-

नालंदा थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर पुल पर ई-रिक्शा चालक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ममुराबाद गांव से हत्या के आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 देसी कट्टे और 6 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

ई रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या मामले में नालंदा पुलिस ने सनकी अनिल को किया गिरफ्तार, दो देशी कट्टा,छह जिंदा कारतूस भी किया बरामद 2राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बिहार शरीफ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोमवार की शाम पकड़ीसराय गांव निवासी ई-रिक्शा चालक राजू कुमार की गोबिंदपुर पुल पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया है।

ई रिक्शा चालक की गोली मारकर हत्या मामले में नालंदा पुलिस ने सनकी अनिल को किया गिरफ्तार, दो देशी कट्टा,छह जिंदा कारतूस भी किया बरामद 3आरोपी ममुराबाद गांव निवासी किशोरी प्रसाद का पुत्र है और पूर्व में बिहार पुलिस में जवान रह चुका है।डीएसपी ने बताया कि आरोपी को कर्तव्यहीनता के आरोप में पहले ही बिहार पुलिस से बर्खास्त किया जा चुका है। इसके अलावा, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article