बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। ताजा मामला बखरी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार हाईवे ट्रक ने एक साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचल दिया।

- Sponsored Ads-

 हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया।यह पूरा मामला बखरी थाना क्षेत्र के शंकरपुरा चौकी अंतर्गत शंकरपुरा गांव का है। मृतक की पहचान शंकरपुरा गांव निवासी रामबदन दास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रामबदन दास साइकिल से घर से किसी काम के लिए ब्लॉक जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाईवे ट्रक ने साइकिल सवार रामबदन दास को कुचल दिया।

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत 2हादसा इतना भीषण था कि रामबदन दास की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया, जिससे आवागमन बाधित हो गया।सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article