सीढी से गिरकर महिला बुरी तरह जख्मी, अस्पताल में भर्ती

DNB Bharat Desk
Lavc58.18.100

डीएनबी भारत डेस्क

खोदावन्दपुर गांव निवासी रामगुलाम महतो की पत्नी तिलो देवी शनिवार को अपने घर की छत पर चढने के दौरान सीढी से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्वजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदावंदपुर लाया।

- Sponsored Ads-

डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी महिला को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। लोगों ने बताया कि जख्मी खोदावंदपुर गांव निवासी रामगुलाम महतो की पत्नी तिलो देवी जब घर की छत पर चढ रही थी। इसी दौरान उसका पैर फिसलकर वह गिर गई।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article