समस्तीपुर के लाल का कमाल: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, बने यूथ वनडे के टॉप स्कोरर

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर/वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के दूसरा मैच के दौरान विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, यूथ वनडे में इंडिया के टॉप स्कोरर की लिस्ट में वैभव ने कोहली को पीछे छोड़ दिया है l इस इनिग्स के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने एक खास कीर्तिमान रचा l

- Sponsored Ads-

वैभव ने यूथ ओडीआई में ना सिर्फ 1000 हजार रन पूरे किए, बल्कि यूथ ओडीआई में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में अब सातवें नंबर पर आ गए हैं l सूर्यवंशी ने विराट कोहली को भी पछाड़ दिया, जिन्होंने 978 रन बनाए थे l वैभव के शानदार सफलता पर समस्तीपुर जिला में हर्ष व उमंग का आलम है l वैभव की सफलता पर पूर्व विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन, केन्द्रीय सहकारिता बैंक के अध्यक्ष विनोद कुमार राय,

एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मोo रिजुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा , जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष महेश राय, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार शोले, जिला राजद महासचिव मोo परवेज आलम, पटना बी.डी.कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डाo रजनीश कुशवाहा, उत्कर्ष बैंक के वरीय प्रबंधक रवि आनंद, पोस्टल ट्रेड यूनियन नेता राकेश कुशवाहा, रेलवे ट्रेड यूनियन नेता संतोष कुशवाहा,

समस्तीपुर के लाल का कमाल: वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, बने यूथ वनडे के टॉप स्कोरर 2जिला राजद महासचिव राकेश यादव, प्रांतीय नेता हरेंद्र कुमार, राजद प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, युवा उपाध्यक्ष सैयद फैसल आलम मन्नू, समाजसेवी ईo राजेश कुमार, रंजीत कुमार रंभू, लियाफी के सचिव प्रमोद कुमार पप्पू, मनोज कुमार राय, जयलाल राय, ज्योतिष महतो, मनोज पटेल, रविन्द्र कुमार रवि, राकेश कुमार चिंटू, प्रकाश कुमार, केशव कुमार सोनू, संदीप सरकार, मोo अमरोज आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए वैभव को बधाई दिया है l

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article