वीरपुर सब्जी मंडी में हाई मास्ट लाइट लगने से दूर हुआ अंधेरा, विक्रेताओं और ग्राहकों को मिली बड़ी राहत

DNB Bharat Desk

वीरपुर प्रखंड अंतर्गत वीरपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी के विकास कार्यों में तेजी लाते हुए जिला परिषद क्षेत्र संख्या–15 की योजना अंतर्गत हाई मास्ट लाइट का सफलतापूर्वक अधिष्ठापन किया गया। यह महत्वपूर्ण कार्य षष्ठम राज्य वित्त आयोग की लगभग ₹7,49,000 की राशि से सदस्या,जिला परिषद, बेगूसराय श्रीमती शिल्पी कुमारी के अनुशंसा पर पूरा किया गया है।

- Sponsored Ads-

सब्जी मंडी में लंबे समय से प्रकाश व्यवस्था की कमी के कारण गरीब सब्जी विक्रेताओं और खरीददारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अंधेरे में व्यापार करना विक्रेताओं के लिए मजबूरी बन गया था, वहीं स्थानीय लोगों को रात्रि में आवागमन एवं खरीदारी के दौरान असुविधा और सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। अब हाई मास्ट लाइट लगने से इस समस्या का स्थायी समाधान हो गया है। 

इवीरपुर सब्जी मंडी में हाई मास्ट लाइट लगने से दूर हुआ अंधेरा, विक्रेताओं और ग्राहकों को मिली बड़ी राहत 2स संबंध में स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि “लंबे समय के बाद बाजार में ऐसी सुविधा उपलब्ध हुई है जो प्रतिदिन हमारे जीवन को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करेगी। रोशनी फैलने से व्यापार, सुरक्षा और लोगों की आवाजाही सभी में बड़ी राहत मिलेगी।”सब्जी मंडी एवं आसपास की प्रमुख गलियों में रोशनी की व्यवस्था होने से बाजार का वातावरण सुरक्षित और व्यवस्थित बनेगा। 

स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए जिला पार्षद श्रीमती शिल्पी कुमारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे वीरपुर बाजार के विकास की दिशा में उठाया गया एक कारगर कदम बताया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article