आज पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन का हुआ शुभारंभ

DNB Bharat

अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा।

डीएनबी भारत डेस्क 

आज 12 जून रविवार को पटना से रांची के बीच गया और बरकाकाना के रास्ते अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन की शुरुआत की गई। यह ट्रेन पटना जंक्शन से आज सुबह 06.55 बजे खुलकर 08.20 बजे गया पहुंचेगी तथा यहां से 08.30 बजे प्रस्थान कर 13.00 बजे रांची पहुंचेगी। वापसी में रांची से पटना के लिए यह ट्रेन रांची से 14.20 बजे खुलकर 19.00 बजे गया पहुंचेगी तथा यहां से 19.10 बजे खुलकर 20.25 बजे पटना पहुंचेगी।

- Sponsored Ads-

आज पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन का हुआ शुभारंभ 2

वंदे भारत का यह ट्रायल रन नियमित परिचालन के पूर्व संरक्षा जांच आदि के लिए पूर्णतया परिचालनिक/प्रायोगिक उद्देश्य से किया जा रहा है। 12 जून को पटना और रांची के मध्य प्रस्तावित वंदे भारत के ट्रायल रन के दौरान ट्रेन में आम यात्रियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

आज पटना और रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन का हुआ शुभारंभ 3

अप एवं डाउन दिशा में इसका परिचालन जहानाबाद, गया, बरकाकाना, कोडरमा, हजारीबाग टाउन और मेसरा के रास्ते किया जाएगा। ट्रायल रन के दौरान इस ट्रेन का परिचालन तीव्र गति से किया जाएगा। इसलिए रेल प्रशासन ने आमलोगों को रेलवे ट्रैक से उचित दूरी बनाकर रखने की अपील की है। उक्त संबंध में हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विरेन्द्र कुमार ने दी है।

Share This Article