जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ, लोगों को दवा मिलेगी सब्सिडी दर पर,लोगों में खुशी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित स्थानीय बाजार में गुरुवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन स्थानीय विधायक सह मत्स्य समाधान मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

- Sponsored Ads-

केंद्र के संचालक प्रशांत कुमार उर्फ ललित कुमार ने बताया कि इस केंद्र के खुलने से लोगों को जेनरिक दवाई उचित मूल्य पर मिलेगी।इससे उन्हें सहूलियत होगी।अब लोगों को जेनरिक दवाई के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। यहां सर्जिकल सामग्री समेत 1900 से अधिक किस्म की दवाएं उपलब्ध होगी।

मौके पर पूर्व मुखिया जय प्रकाश सिंह, अमलेश कुमार उर्फ चुन्नू, अशोक सिंह, रामजीवन राय, अमित कुमार उर्फ गुड्डू, विश्वनाथ महतो, रामप्रकाश महतो आदि उपस्थित थे।

Share This Article