समस्तीपुर में होली की खुशियां मातम में बदली, 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर:रंगों और खुशियों के पर्व होली के बीच बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रहुआ गांव में 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर उसका शव सड़क किनारे एक गड्ढे में फेंक दिया गया। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

 मृतक की पहचान सोनू कुमार माझी पिता मनोहर माझी, निवासी रहुआ लड़वारा टोले वार्ड नंबर 1, थाना वारिसनगर थाना, जिला समस्तीपुर के रूप में हुई है बताया जा रहा है कि जब ग्रामीणों की नजर सड़क किनारे गड्ढे में पड़े शव पर पड़ी, तो गांव में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

समस्तीपुर में होली की खुशियां मातम में बदली, 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या 2परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। होली की खुशियां मातम में बदल गईं। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों की गहन जांच में जुटी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। गांव में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article