खोदावंदपुर पुलिस ने एक बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे खुदाबंदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दौलतपुर पेट्रोल पंप चौक से एक बस में रखें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस वस को जप्त कर लिया है। पुलिस उपाधीक्षक मंझौल नवीन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना अध्यक्ष खुदाबंदपुर जप्त शराब मामले का गहराई से जांच कर रहे हैं। जांचोप्रांत आवश्यक जानकारी दिया जाएगा। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रयागराज से एक बस दौलतपुर पंप चौक खुदाबंदपुर आया हुआ था।

मुख्यालय से खुदाबंदपुर डायल 112 की टीम को जानकारी मिला की उक्त बस में शराब रखा है। तत्काल पंप चौक पहुंचकर डायल 112  की टीम ने बस, नंबर आर जे 18 पी बी 1583 को अपने सुरक्षा घेरा में ले लिया। तथा इसकी सूचना थाना अध्यक्ष को दिया। थाना से एस आई मुनीर आलम दलबल के साथ पहुंचे और बस की तलाशी लिया तो बस के डिक्की से प्लास्टिक के बोरी में रखा हुआ करीब तीन पेटी विदेशी शराब जिसमें एट पी एम ,ऑफिसर चॉइस एवं अन्य ब्रांड शामिल है बरामद किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि छोड़ाही थाना क्षेत्र के पतला निवासी कैलाश महतो उक्त बस के एजेंट हैं।

खोदावंदपुर पुलिस ने एक बस से भारी मात्रा में विदेशी शराब किया बरामद 2बस दौलतपुर से प्रयागराज जाती है। इस मामले में जब कैलाश महतो से दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने इस संदर्भ में कुछ भी बताने से इनकार किया और कहा कि हम बनारस में है जबकि वह आज खुदाबांदपुर में देखे गए हैं। लोगों की माने तो खुदाबंदपुर में अंतरराज्य बस सर्विस से शराब की तस्करी लंबे अंतराल से हो रहा है। अब देखना है पुलिस इस मामले का उदभेदन किस रूप में करती है । अथवा अन्य घटनाओं की तरह यह भी ठंडा बस्ता में डाल दिया जाता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article