बेगूसराय में एक युवक हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अपराधियों के साथ-साथ आम लोगों के भी पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। पुलिस का डर अब लोगों के बीच भी नहीं रह गया है जिसका कारण है कि अपराधी सहित आम लोग भी हाथ में हथियार लेकर खुलेआम लहराते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है जहां एक युवक हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर जमकर ठुमका लगाते नजर आ रहा है। वहीं युवक हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी पर गाना गाकर सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।जिसमें देखा जा सकता है कि युवक कुछ लड़कों के साथ डांस कर रहा है।

बेगूसराय में एक युवक हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल 2और गाना बज रहा हमारा दिलदार चाहिए रे, बेगूसराय के छौरा हमरा रंगदार चाहिये। वीडियो को युवक ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।मामला जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया उसने फोटो-वीडियो डिलीट कर लिया। मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के मेहदा शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर-4 का है। इस  संबंध में चेरिया बरियारपुर थाने की पुलिस ने बताया कि वीडियो मिला है। उसकी जांच कर रहे हैं। इसी परिवार के युवक का हथियार के साथ एक और वीडियो पहले भी वायरल हुआ था। वो मामला भी संज्ञान में है।

बेगूसराय में एक युवक हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर ठुमका लगाते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा है वायरल 3जिस पर एफआईआर दर्ज है। मामले की छानबीन कर रहे हैं, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बरहाल जो भी हो जिस तरीके से लगातार युवक के द्वारा हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का सिलसिला लगातार जारी है। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस का जो खौफ लोगों और अपराधी के बीच होना चाहिए वह बिल्कुल खत्म हो चुका है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article