‘ट्यूनिंग ऑफ स्कूल’: जगदर और बरैपुरा स्कूल के बच्चों का मिलन, लोकनृत्य और प्रतियोगिताओं से गुलजार हुआ परिसरडीएनबी भारत डेस्क

DNB Bharat Desk

जगदर उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के द्वारा लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। आयोजन शिक्षक और बच्चे एक दूसरे से मिले, सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन किया गया  ट्यूनिंग ऑफ स्कूल कार्यक्रम के तहत बुधवार को बरैपुरा और जगदर स्कूल के बच्चे आपस में मिले। उच्च माध्यमिक विद्यालय वीरपुर पश्चिम बरैपुरा के छात्र-छात्राएं उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदर पहुंचे थे।

- Sponsored Ads-

इसमें बच्चों ने स्कूल का अवलोकन किया, बच्चों से संवाद किया,और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ भाग लिया। दोनों स्कूल की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचा दिया। इसमें झिझिया व जट-जटिन की खूब सराहना हुई। भाषण व क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। भषण में जगदर के आयुष कुमार प्रथम,वीरपुर पश्चिम की अमृता कुमारी द्वितीय व गायत्री कुमारी तृतीय स्थान पर रही। अंग्रेजी भाषण में जगदर की सुदिति राज शर्मा प्रथम व सुरैया परवीन द्वितीय स्थान प्राप्त की। क्विज में जगदर की साधना कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया,वीरपुर पश्चिम की अमृता कुमारी व प्रियांशु कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।

'ट्यूनिंग ऑफ स्कूल': जगदर और बरैपुरा स्कूल के बच्चों का मिलन, लोकनृत्य और प्रतियोगिताओं से गुलजार हुआ परिसरडीएनबी भारत डेस्क 2तीसरा स्थान जगदर के आयुष कुमार व संजीव कुमार को मिला। नृत्य में वीरपुर पश्चिम की मोना कुमारी प्रथम रहीं। जगदर की अंजलि,अनीषा, सोनम,अनुराधा व राखी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर वीरपुर पश्चिम की सुप्रिया,मोना व आराधना रही। प्रबंध समिति के रामदेव महतो,एचएम राजीव कुमार,रंजन कुमार झा,सुकुमार सहनी,शिक्षिका श्वेता कुमारी ने बच्चों के बीच पुरस्कार बांटे। मौके पर शिक्षक अशोक कुमार राय,वेद प्रकाश पाठक,सौरभ सुमन,प्रेम चन्द चौधरी,नूतन कुमारी,जूही खातून,दरख्शां खातून,प्रियंका कुमारी,मनीष कुमार सिंह,पुष्पिता कुमारी,नेहा कुमारी,विक्रम कुमार,राम सेवक सिंह आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article