केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गोबर बालू और गंगाजल से सिमरिया में ही पवित्र होने की सलाह दी

DNB Bharat

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सिमरिया गंगा घाट पर सीढ़ी निर्माण कार्य शिलान्यास को लेकर दी बधाई और नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना और 9 साल मोदी सरकार के बेमिसाल कार्य की चर्चा की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सिमरिया में सीढ़ी निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों के शिलान्यास के लिए बधाई दी है। तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने नीतीश कुमार को गोबर बालू और गंगाजल से सिमरिया में ही पवित्र होने की सलाह भी दे डाली।

- Sponsored Ads-

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को गोबर बालू और गंगाजल से सिमरिया में ही पवित्र होने की सलाह दी 2

दरअसल गिरिराज सिंह का आरोप है कि जो नीतीश कुमार जयप्रकाश नारायण की बात करते हैं लेकिन आज आपातकाल के दोषी कांग्रेस की गोद में बैठकर खेल रहे हैं। आपातकाल के प्रायश्चित छुड़ाने के लिए नीतीश कुमार को शुद्ध होने की आवश्यकता है। वहीं उन्होंने एक बार फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं जो कि मुंगेरीलाल के हसीन सपनों के बराबर है।

साथ ही साथ गिरिराज सिंह ने दिल्ली में लव जिहाद के तहत साक्षी की हत्या की याद दिलाते हुए कहा कि बिहार की सरकार अपने वोट बैंक के लिए जिस कौम को झूला झूला रही है आज उसी के लोग सनातन पर प्रहार करते हुए साक्षी मर्डर जैसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। सिमरिया सनातन का सत्य है। उन्होंने कहा की बिहार केसरी डॉ श्री कृष्ण सिंह के सपने को अगर किसी ने साकार किया है तो वह अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार ने किया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि आज बेगूसराय जिन चीजों को लेकर औद्योगिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध है वहां रिफाइनरी बंद होने की कगार पर आ चुका था लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद अब 2024 में बरौनी रिफ़ाइनरी का रूपांतरण पेट्रोकेमिकल्स के रूप में किया जा रहा है। अकेले बरौनी रिफ़ाइनरी से बिहार सरकार को 10000 करोड़ की प्राप्ति होती है और नियम के अनुसार राजस्व का एक चयनित हिस्सा स्थानीय विकास में खर्च करनी चाहिए और इन बातों को नीतीश कुमार ध्यान में रखते हुए बेगूसराय के विकास के लिए काम करें तो बेहतर होगा।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article