बिहार दिवस पर बेगूसराय में पुलिस केंद्र से वॉक फॉर बेगूसराय के तहत प्रभात फेरी,दर्जनों स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

आज पूरा बिहार अपना 111वां स्थापना दिवस मना रहा है । बिहार दिवस को लेकर आज बेगूसराय में भी कई कार्यक्रम आयोजित हैं इसी कड़ी में आज बेगूसराय के पुलिस केंद्र से वॉक फॉर बेगूसराय के तहत प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें दर्जनों स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया साथ ही साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।बिहार दिवस पर बेगूसराय में पुलिस केंद्र से वॉक फॉर बेगूसराय के तहत प्रभात फेरी,दर्जनों स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग 2

- Sponsored Ads-

घुड़सवारो का दल इस कार्यक्रम का खास आकर्षण रहा । पुलिस केंद्र से प्रभातफेरी निकलकर गांधी स्टेडियम पहुंची जहां पर की बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी योगेंद्र कुमार ने छात्रों एवं आम लोगों को संबोधित किया । अपने संबोधन के दौरान बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि आज ही के दिन बिहार की स्थापना हुई थी और तब से बिहार लगातार विकास के मुकाम को पा रहा है।बिहार दिवस पर बेगूसराय में पुलिस केंद्र से वॉक फॉर बेगूसराय के तहत प्रभात फेरी,दर्जनों स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग 3

आगे भी  बिहार का विकास होता रहेगा और इसमें छात्रों एवं नौजवानों की अहम भूमिका रहेगी । वहीं बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा ने लोगों के समक्ष बिहार के इतिहास को बारीकी से रखा तथा महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलकर लोग बिहार के विकास को नए आयाम तक पहुंचाएंगे।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article