नालंदा: युवा चौपाल में भाग लेने के लिए हजारों युवाओं का जत्था पटना के लिए हुआ रवाना

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

पटना के मिलर हाई स्कूल में 5 मार्च को आयोजित होने वाले युवा चौपाल को लेकर नालंदा जिले से हजारों की संख्या में युवाओं का जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष मनोज यादव और विधायक पप्पू खान ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं को चौपाल के लिए रवाना किया।

नालंदा: युवा चौपाल में भाग लेने के लिए हजारों युवाओं का जत्था पटना के लिए हुआ रवाना 2उनके हाथों में “नौकरी मतलब तेजस्वी यादव” और “युवाओं की धड़कन तेजस्वी यादव” जैसे नारे लिखी तख्तियां थीं। युवा चौपाल को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनका कहना था कि यह आयोजन उनके भविष्य से जुड़ा हुआ है और वे इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

नालंदा: युवा चौपाल में भाग लेने के लिए हजारों युवाओं का जत्था पटना के लिए हुआ रवाना 3इस युवा चौपाल में तेजस्वी यादव द्वारा सत्रह महीने में किए गए बीस घोषणाओं पर युवाओं को बताने का काम किया जाएगा। ताकि विधानसभा चुनाव में और योजनाओं को अपनी ढाल बनाया जा सके। इसीलिए युवा चौपाल में पूरे बिहार के युवाओं को आमंत्रित किया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article