संविधान के संस्थापकों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से मनाया गया “संविधान दिवस” ​​

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

एनटीपीसी बरौनी ने शनिवार को अपने स्टेज-2 के प्रशासनिक भवन में भारत के संविधान को अपनाने और संविधान के संस्थापकों के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से “संविधान दिवस” ​​​​मनाया। वहीं “संविधान दिवस” ​​समारोह के तहत रमाकांत पांडा (परियोजना प्रमुख, बरौनी) ने सभी कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना दिलाई। इस मौके पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-

समारोह आयोजन की कड़ी में एनटीपीसी बरौनी ने संविधान दिवस के बारे में जागरूकता फैलाने और प्रचार करने के लिए- राजकीयकृत कांति पार्वती कन्या उच्च विद्यालय,महना में एक क्विज़ प्रतियोगिता भी आयोजित की। छात्रों के बीच एनटीपीसी बरौनी के सहायक विधि अधिकारी द्वारा संविधान के महत्व पर एक सत्र भी आयोजित किया गया था।

क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ; शीर्ष तीन टीमों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा, प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन हेतु पुरस्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम आयोजित करने के लिए स्कूल प्रधानाचार्य शोभा कुमारी राय ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने इन गतिविधियों को बच्चों के लिए प्रेरक बताया। अवसर पर विद्यालय शिक्षकों के साथ एनटीपीसी सीएसआर टीम भी उपस्थित रहीं।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article