तेयाय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बसही पुल के पास दुकान के पीछे से 69 पीस विदेशी शराब बरामद

DNB Bharat Desk

भगवानपुर| तेयाय ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो विदेशी शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बसही पुल के समीप एक दुकान के पीछे की गई, जहां से ऑफिसर च्वाइस कंपनी की 180 एमएल की कुल 69 पीस फ्रूटी बरामद की गई।

- Sponsored Ads-

इस संबंध में तेयाय ओपी अध्यक्ष निकिता भारती ने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध रूप से विदेशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर बसही गांव निवासी राम बिनोद महतो के पुत्र संजय कुमार तथा स्वर्गीय अग्नु साह के पुत्र मोहन साह को मौके से गिरफ्तार किया।

तेयाय पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बसही पुल के पास दुकान के पीछे से 69 पीस विदेशी शराब बरामद 2पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 1/26 दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद व्यवहार न्यायालय बेगूसराय भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article