डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र में अनियंत्रित मोटरसाइकल के ट्रक में टकरा जाने से जीजा और साला गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बेगमसराय के रहने वाले गोलू कुमार और उसके जीजा संतोष कुमार के रूप में हुई है।
- Sponsored Ads-

वही दुर्घटना मे संतोष कुमार ज्यादा घायल है। गोलू कुमार ने बताया कि वो लोग मोटरसाइकल से बेगमसराय बछवाड़ा की ओर जा रहे थे। तभी तेज गति एक ट्रक ने अचानक से पेट्रोलपंप की ओर मोड़ दिया जिससे उसका मोटरसाइकल अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया जिससे दोनो घायल हो गए। घटना में उसके जीजा को ज्यादा चोट आई है।
डीएनबी भारत डेस्क