बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा में बाइक सवार की जिंदा जलकर मौत

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

इस वक्त की बड़ी खबर है बेगूसराय से जहां एक सड़क दुर्घटना में एक बाइक में आग लग गई। बाइक में आग लगने के कारण बाइक सवार समेत बाइक जलकर राख हो गई जिसमें बाइक सवार की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रूह कंपा देने वाली इस हृदय विदारक सड़क हादसा में बाईक सवार अज्ञात व्यक्ति तेघड़ा की तरफ़ से एनएच 28 के रास्ते जीरोमाइल की और जा रहा था। और डीसीएम छः चक्का ट्रक जीरोमाइल की तरफ़ से तेघड़ा की तरफ़ जा रहा था। 

- Sponsored Ads-

इसी दौरान बरौनी थाना क्षेत्र अन्तर्गत असुरारी स्थित मां शैल सर्विस पैट्रोल पम्प एवं कार्बन फैक्ट्री गोदाम के बीच आमने सामने भिड़ंत हो गया। घटना की सूचना पाते ही बरौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड बरौनी के दल के मदद से आग पर काबू पाया। जिससे ट्रक एवं जाम में फंसे हुए गाड़ी जलने से बाल बाल बच गए। मौके पर थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार, थानाध्यक्ष एफसीआई ओपी पल्लव, जीरोमाइल ओपी चन्दन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article