समस्तीपुर में अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मोरदीबा पेट्रोल पंप के समीप एक तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार दी।

- Sponsored Ads-

 टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और सड़क पर गिर पड़ा। घायल की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी संजय पासवान के रूप में की गई है, जो पूसा खेरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

समस्तीपुर में अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश 2घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए। हादसे से नाराज लोगों में तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और लापरवाह ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

 समस्तीपुर में अनियंत्रित बस ने साइकिल सवार को मारी जोरदार टक्कर, हालत गंभीर, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश 3स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा बस चालक की पहचान और आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जुट गई है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article