बछवाड़ा जंक्शन व नवादा होल्ट के बीच अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

सोनपुर मंडल के बछवाड़ा जंक्शन व नवादा होल्ट के बीच बुधवार की सुबह अज्ञात ट्रेन के चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। ट्रेन से कटने की सूचना कुछ ही देर में आसपास के गांव में फ़ैल गयी। कुछ ही देर में शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गयी। मृतक युवक की पहचान रानी दो पंचायत के वार्ड संख्या नौ डोभिया गांव निवासी मुरारी यादव का 21 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में की गयी।

- Sponsored Ads-

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रेल पुलिस को दिया । वही जीआरपी ने घटना की सूचना लोकल थाना पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही बछवाड़ा थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर  शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय अस्पताल भेज दिया।

बछवाड़ा जंक्शन व नवादा होल्ट के बीच अज्ञात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत 2स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस के दुवारा तलाशी के दौरान मृतक युवक के जेब से एक टिकट प्राप्त हुआ। जिसमें साहेबपुर कमाल से बछवाड़ा तक का टिकट था। मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि ट्रेन से यात्रा करने के दौरान उक्त युवक गिर गया जिस कारण उक्त युवक को गिरकर एक पैर कट गया, और जब तक ईलाज के लिए ले जाता तब तक उक्त युवक की मौत हो गयी।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article