बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक उपचालक को कुचला, उपचालक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत 

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में तेज रफ्तार ट्रक ने एक उपचालक को कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उपचालक की दर्दनाक मौत हो गई।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल के पास की है। 

बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक उपचालक को कुचला, उपचालक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत  2मृतक उपचालक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल वार्ड नंबर 2 के रहने वाले रामसेवक चौधरी का पुत्र ललन कुमार चौधरी के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि मृतक ललन कुमार ट्रक पर उपचालक के रूप में काम करता था। उन्होंने बताया है कि सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 

 बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने एक उपचालक को कुचला, उपचालक की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत  3मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने सिंघौल थाना पुलिस को दी। मौके पर सिंघौल थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article