सीएचसी से संबंधित भाड़ी मात्रा में सरकारी दवाओं को कचरे के ढेर में फेका गया

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

हायाघाट प्रखंड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से जुड़े एक बड़े लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रैक्टर पर लादकर बड़ी मात्रा में सरकारी दवाओं को कचरे के ढेर में फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अस्पताल में दवा की कमी का हवाला देकर मरीजों को बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है।

सीएचसी से संबंधित भाड़ी मात्रा में सरकारी दवाओं को कचरे के ढेर में फेका गया 2इससे गरीब मरीजों को मुफ्त इलाज का लाभ नहीं मिल पा रहा ग्रामीणों के मुताबिक, दवाएं गोदामों में रखी रह जाती हैं और समय पर मरीजों तक नहीं पहुंच पातीं। बाद में जब दवाएं खराब हो जाती हैं तो उन्हें फेंक दिया जाता है, जिससे सरकार को लाखों रुपये की चपत लगती है।

सीएचसी से संबंधित भाड़ी मात्रा में सरकारी दवाओं को कचरे के ढेर में फेका गया 3स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्यकर्मी जानबूझकर दवा वितरण नहीं करते। आरोप है कि निजी दवा दुकानों से साठगांठ और कमीशनखोरी के चलते सरकारी दवाएं मरीजों को नहीं दी जातीं।इस मामले पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हायाघाट के प्रभारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सकी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article