जान से मार देने की नियत से किया कुदाल से सर पर प्राहार, मामला दर्ज

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र पर्रा पंचायत का मामला

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थाना क्षेत्र के पर्रा पंचायत के वार्ड नं 10 के शंभू रजक की पत्नी अहिल्या देवी ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर अपने ही ग्रामीण पर गांव स्थित बहियार में गेंहू बोने के खेत में पानी छोड़ कर गिला कर देने, पुछने पर जाती सुचक गाली गलौज करने, गाली देने से मना करने पर दोनों भाई के द्वारा लाठी और कुदाल से मार पीट करने का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

साथ ही आवेदन के माध्यम से उन्होंने कहा पति को जान से मार देने की नियत से सर पर कुदाल से प्राहार कर गंभीर रूप से घायल कर देने के अलावे जाते जाते थाना में मामला दर्ज करवाने पर पुरे परिवार को जान से मार कर खत्म कर देने की धमकी को देने जैसे आरोपों को लगाते हुए मामला दर्ज कराई है। इस संबंध में थाना पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई सुरु कर दिया गया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article