बेगूसराय में रिश्ता हुआ दागदार, नाना पर सात वर्षीय बच्ची के साथ गलत करने का आरोप

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक रिश्ते के नाना ने अपनी ही एक सात वर्षीय नतनी के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना के सामने आने के बाद खलबली मची हुई है। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने के बाद नाना ने एक बिस्कुट का पैकेट और एक रुपया देने का लालच देकर इस घटना को अंजाम दिया हैं। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

- Sponsored Ads-

बताते चलें की पांच दिन पहले इस घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले मे गावं मे एक पंचायत भी की गई जिसके फैसले को आरोपी ने मानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच मे जुट गई, वही नाबालिग पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मामला दर्ज होने के बाद आरोपी 58 वर्षीय रामानद राय गांव छोड़कर फरार हो गया। सदर अस्पताल में पीड़ित बच्ची के परिजनों ने बताया कि बच्ची क़ो बिस्कुट देने का प्रलोभन देकर अपने आंगन ले गया और पांच रूपये की बिस्कुट के पैकेट बच्ची के हाथ थमा दिया। इसी दौरान बुजुर्ग ने नाबालिग का दोनों हाथ पकड़ लिया और यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया।

 

बच्ची दर्द से छटपटाती रही लेकिन हवसी ने उसे जकड़े रखा। घर पहुंचने के बाद बदहवास बच्ची ने घटना की जानकारी अपने परिजनों क़ो दी। यह सुनते ही घरवालों के होश उड़ गए और परिजनों ने शर्मनाक मामले की जानकारी गांव के बुद्धिजीवियों क़ो देकर न्याय दिलाने का गुहार लगाया जहां पंचायती के माध्यम से मामले को सुलझाने का असफल प्रयास किया गया। पंचायत में पंचों का फैसला आरोपित बुजर्ग द्वारा नहीं मानने पर पंचो ने शुक्रवार क़ो थाने जा कर आरोपी के खिलाफ आवेदन देने की सलाह दिया। पूरा मामला बीते 19 नवंबर की है। 24 नवंबर क़ो थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद शुक्रवार क़ो पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद ओरल रेप की घटना का खुलासा होगा कि आखिर पूरा मामला क्या है।

घटना के संबंध में प्रभारी एसपी ने बताया की साहेबपुरकमाल मे इस तरह की घटना सामने आई हैं। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल आरोपी की धर- पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article