नूरसराय थाना क्षेत्र के किशुनपुर गांव की घटना
डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले के नूरसराय थाना इलाके के किशुनपुर गांव में पूर्व के विवाद को लेकर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। गनीमत यह रहा कि गोली उसके पैर को छू कर निकल गया । गोली की आवाज सुन परिवार वाले दौड़ कर घटनास्थल पहुंचे तब तक बदमाश मौके से फरार हो गए थे।
- Sponsored Ads-

जख्मी गणेश प्रसाद का पुत्र सूरज कुमार है। परिजन ने बताया कि शाम को शौच जा रहा था । इसी बीच पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने घेर कर गोली मार दी । जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि गोतिया के बीच पूर्व से विवाद चल रहा है इसी विवाद में मारपीट की घटना घटी है। गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है मामले की छानबीन की जा रही है।
डीएनबी भारत डेस्क
- Sponsored Ads-
