बेगूसराय में देवर ने चाकू से दो भाभी पर किया हमला, जख्मी

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में मामूली विवाद में कलयुगी देवर ने अपनी दो भाभी पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना लोहियानगर थाना क्षेत्र की है। घायल दोनों महिला की पहचान लोहियानगर की रहने वाली वाली मुन्नी देवी एवं प्रीति देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

घायल मुन्नी देवी ने बताया है कि बिजली मीटर को लेकर देवर बिट्टू कुमार के साथ मामूली विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि मामूली विभाग से नाराज होकर देवर बिट्टू कुमार धारदार चाकू लेकर आया और हमला करने लगा। उन्होंने बताया कि इस हमले में प्रीति देवी और हम गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया है कि भीषण गर्मी है और इस भीषण गर्मी में देवर बिजली काट दिया। उसको लेकर जब उससे बात की तो उसने चाकू से दोनों गोतनी पर हमला कर दिया। फिलहाल घटना की सूचना पीड़ित महिला ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर लोहियानगर थाने पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article