राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय चिंतन शिविर का समापन, केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू बोले देश में अल्पसंख्यक समुदाय पूरी तरह सुरक्षित

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यक समुदाय पूरी तरह सुरक्षित हैं.उन्होंने कहा कि देश के मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध, जैन और पारसी समुदायों को सरकार उनके समग्र विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अमेरिका जैसे देश की कुल जनसंख्या से भी अधिक संख्या भारत के अल्पसंख्यक समुदाय की है।अल्पसंख्यक समुदाय का विकास बाधित रहेगा तो विकसित भारत का लक्ष्य अधूरा रह जाएगा। 

राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय चिंतन शिविर का समापन, केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू बोले देश में अल्पसंख्यक समुदाय पूरी तरह सुरक्षित 2उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास” का उल्लेख करते हुए कहा कि यही सरकार की कार्यशैली का मूल आधार है। इस मंत्र के माध्यम से सरकार सभी समुदायों को साथ लेकर आगे बढ़ने की दिशा में कार्य कर रही है।चिंतन शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना और जमीनी स्तर पर लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना इस बैठक का प्रमुख लक्ष्य रहा है।

राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय चिंतन शिविर का समापन, केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू बोले देश में अल्पसंख्यक समुदाय पूरी तरह सुरक्षित 3इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन, बिहार सरकार के मंत्री जमा खान सहित कई राज्यों के अल्पसंख्यक मंत्री व अधिकारी मौजूद थे।

Share This Article