इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 22 अक्टूबर तक किया विस्तारित

DNB Bharat Desk

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन भरने और शुल्क जमा करने की तिथि विस्तारित कर दी है। अब 22 अक्टूबर तक आवेदन भरे जा सकेंगे एवं शुल्क 21 अक्टूबर तक जमा किए जाएंगे।

- Sponsored Ads-

इससे पहने सूचिकृत विद्यार्थियों के लिए 12 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि तय थी। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए तिथि बढ़ा दी गई है। समिति की वेबसाइट http://seniorsecondary.biha rboardonline.com पर जाकर निर्धारित अंतिम तिथि तक आवेदन भरा जा सकता है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article