साइकिल मांगने के विवाद को लेकर पच्चास हजार के इनामी अपराधी के भाई को पीट पीट कर किया घायल, थाना में दर्ज हुआ मामला

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर स्थित बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के सदर बाजार मुहल्ला में एक लड़का को हथौड़ा से प्रहार कर घायल कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है।बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के सदर बाजार मुहल्ला निवासी संजय जायसवाल की पत्नी काजल जयसवाल ने अपने पड़ोस के रहने वाले गंगा प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार पर अपने पुत्र विशाल कुमार को हथौड़ा से प्रहार कर गंभीर रुप से जख्मी कर देने का आरोप लगाया है।

- Sponsored Ads-

साईकिल मांगने के क्रम में यह घटना होने की बात बतायी गयी है। इस मामले में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल कर प्राथमिकी थाना कांड संख्या- 49/024 दर्ज कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस भी अपने स्तर से इस मामले की तहकीकात कर रही है।

साइकिल मांगने के विवाद को लेकर पच्चास हजार के इनामी अपराधी के भाई को पीट पीट कर किया घायल, थाना में दर्ज हुआ मामला 2बताते चले की जख्मी विशाल कुमार कुख्यात अपराधी नागमणि गिरोह का सक्रिय सदस्य 50 हजार का इनामी राजा कुमार का सगा भाई है। राजा कुमार को बेगूसराय एवं एसटीएफ की पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में 13 अप्रैल को खोदावंदपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article