बिस्कोमान भवन बछवाड़ा में इफको का ‘क्षेत्र दिवस’ आयोजित; किसानों को सिखाए गए नैनो यूरिया और डीएपी के प्रयोग के गुर

DNB Bharat Desk

बछवाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित बिस्कोमान भवन परिसर में शुक्रवार को इफको द्वारा क्षेत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पंचायत के दर्जनो किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में इफको  के स्टेट पदाधिकारी एके पालीवाल व अतिथि के रूप में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कन्हैया राम, शशि शेखर राय,राजीव लोचन एवं इफको के बेगूसराय/खगड़िया क्षेत्रिय पदाधिकारी मोहित भुषण समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व अतिथि के द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। वही आगत अतिथियों को स्थानीय कर्मी ने पेड़ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान इफको के स्टेट पदाधिकारी ने नैनो यूरिया प्लस (तरल),नैनो डीएपी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर के बारे में किसानों को जागरुक किया गया।  साथ ही प्रयोग विधी की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि नैनो यूरिया प्लस  को 2 से 4 एमएल प्रति लीटर मिलाकर 30 से 40 दिनों के बीच फसल का प्रथम छिड़काव तथा 55 से 60 दिन में दुसरा छिड़काव करना चाहिए। नैनो डीएपी के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि बीज उपचार के दौरान 5 मिली लीटर प्रति किलो एवं 5 मिली लीटर प्रति लीटर पानी में घोलकर प्रयोग करें। यही मात्रा पुनः 35 से 40 दिन के बाद दुसरी बार पत्तियों पर छिड़काव करें।

बिस्कोमान भवन बछवाड़ा में इफको का 'क्षेत्र दिवस' आयोजित; किसानों को सिखाए गए नैनो यूरिया और डीएपी के प्रयोग के गुर 2नैनो जिंक व नैनो कॉपर का प्रयोग फसल बुआई के 35 से 40 दिन बाद 1 से 2 एमएल प्रतिलीटर के हिसाब से घोलकर पत्तियों पर छिड़काव करें। उन्होंने फसल के लिए इफको का नैनो (तरल ) खाद उपयोग करने व कम खर्च में अच्छे फसल की पैदावार की सलाह दी।  मौके पर विकास कुमार, रणवीर कुमार, दीवार उपाध्याय, वॉवी कुमार, विवेक कुमार, मो सलाउद्दीन, निलेश कुमार, चन्द्रकांत पोद्दार, नीरज कुमार, बबलु कुमार, अजय कुमार राय समेत किसान शिवदानी राय,राज कुमार चौधरी, देवेंद्र राय,योगेंद्र राय,अनिल चौधरी,पंकज राय घुलेटन, रीता कुमारी, सुभाष झा, राजेंद्र राय, कुमेल पासवान, सिफल महतो, सिंघो यादव, मेघन पासवान, अमरनाथ राय,अवधेश चौधरी,त्रिवेणी राय,टिंकू कुमार,निरंजन कुंवर,मधु महतो,राम नरेश चौधरी,राजेंद्र राम,कैलाश ठाकुर,मो मोहसिन,अशोक राय समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।

Share This Article