किसानों की खुशहाली के लिए कृषि अधिकारी सभी गांव तक जाएं तभी प्रशिक्षण सफल माना जाएगा और हर खेत हराभरा मिलेगा – विधायक
किसान अन्नदाता होते हैं – बीडीओ

खरीफ महाअभियान को अब शारदीय महाअभियान के रूप में भी जाना जाएगा – डिप्टी पीडी
शारदीय खरीफ महाअभियान में वक्ताओं द्वारा लक्ष्य, उपादान एवं मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ, अनुदान तथा योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दिया गया।
जनप्रतिनिधियों ने आवारा पशुओं द्वारा भारी मात्रा में फसलों के नष्ट किए जाने पर उठाया सवाल।
डीएनबी भारत डेस्क
बरौनी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन सभागार में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), बेगूसराय के तत्वाधान में मंगलवार को प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सह स्थानीय तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। भारत में बिहार बिहार के किसान कृषि के हर क्षेत्र में अव्वल रहे। किसानों की खुशहाली सरकार की प्राथमिकता में है। इसके लिए कृषि रोड मैप – 4 लागू किया गया है। किसानों की खुशहाली के लिए कृषि विभाग के अधिकारी एवं वैज्ञानिक गांव- गांव तक सरजमीं पर जाएं और अधिक से अधिक किसानों को शारदीय महाअभियान से संदर्भित जानकारियां दें । तभी यह प्रखण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सही मायने में सफल माना जाएगा। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा आवारा पशुओं द्वारा फसलों के नष्ट किए जाने पर सवाल लागातार उठाए जा रहे हैं पर इस ओर कोई कारवाई क्यूं नहीं हुई, इसपर जवाब तलब किया कृषि अधिकारियों से।
तथा किसानों की समस्याओं को कृषि विभाग द्वारा गंभीरता से नहीं लेने पर उन्होंने चिंता व्यक्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ अनुरंजन कुमार ने कहा कि कृषक अन्नदाता होते हैं, इनकी सुविधाओं का ख्याल रखना हम सब की जिम्मेवारी है। आगे अपने संबोधन के माध्यम से उन्होंने जैविक खेती करने तथा अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कृषकों को प्रेरित किया। वहीं कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी सह डिप्टी पीडी आत्मा बेगूसराय अजित कुमार ने कहा कि खरीफ महाअभियान को अब शारदीय महाअभियान के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि खेती हमें वातावरण, पर्यावरण तथा अग्रिम समय में करने पर कम खर्च में अधिक से अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने बेवी कॉर्न स्वीट कॉर्न सहित अन्य फसलों पर विस्तृत जानकारी किसानों को दिया। वहीं बीएओ विजय कुमार सिंह ने प्राकृतिक खेती एवं प्राकृतिक खेती के परिणाम पर विस्तृत जानकारी किसानों को दिया। उन्होंने कहा प्राकृतिक खेती एक रसायन मुक्त कृषि प्रणाली है। इसमें उपयोग किए जाने वाले जैव उत्पादन खेत में ही तैयार किये जाते हैं।
स्थानीय रूप से उपलब्ध कच्चे उपादान जैसे गाय का गोबर, गोमूत्र, जैव संसाधन का इष्टतम उपयोग। वहीं प्राकृतिक खेती के परिणाम पर विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मृदा स्वास्थ में सुधार, लाभकारी सूक्ष्म जीवों में वृद्धि, मिट्टी की नमी धारण क्षमता में वृद्धि संतुलित पोषण एवं गुणवत्ता स्वस्थ्य एवं सुरक्षित भोजन मिलता है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता बीएओ विजय कुमार सिंह ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन प्रभारी बीटीएम सह बीएचओ एचओ कुन्दन कुमार ने किया। शारदीय खरीफ महाअभियान में वक्ताओं ने लक्ष्य, उपादान एवं मिट्टी में कार्बनिक पदार्थों, अनुदान तथा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिया। वक्ताओं ने कहा कि कम खर्च में बीज ट्रिटमेंट कर पौधों को बैक्टीरिया से बचाने में अधिक खर्च करने तथा होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है। साथ ही ड्रोन से दवाओं के छिड़काव करने के लिए प्रेरित किया। आग वक्ताओं ने उद्यान पर जानकारी देते हुए कहा कि कम समय कम तथा कम भू भाग में खेती कर अधिक लाभ इससे उठाया जा सकता है। वहीं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में आवारा पशुओं द्वारा भारी मात्रा में फसलों के नष्ट करने पर सवाल उठाया है।
वहीं इस अवसर दौरान बेवी कॉर्न, स्वीट कॉर्न, प्रमाणित अरहर बीज, अरहर प्रत्यक्षण, शंकर मक्का, शंकर धान, ढैचा बीज, धान आदि के प्रकार एवं प्रति किलोग्राम लागत का अनुदान, कीमत, अनुदान तथा देय राशि पर विस्तृत जानकारी कृषकों को दिया गया। मौके पर प्रखण्ड बीस सूत्री अध्यक्ष बरौनी शंभू कुमार सिंह, प्रखण्ड प्रमुख बरौनी अनिता देवी, बीडीओ अनुरंजन कुमार, डिप्टी पीडी आत्मा बेगूसराय अजित कुमार, प्रखण कृषि पदाधिकारी विजय कुमार सिंह,उप प्रमुख रूपम कुमारी, उपाध्यक्ष यशस्वी आनंद, पंसस वकील रजक, पैक्स अध्यक्ष सिमरिया – 2 रामानुज सिंह, बथौली संजय यादव, पैक्स प्रबंधक सह पंसस उपेन्द्र कुमार, बीस सूत्री सदस्य सुरेन्द्र सिंह, प्रेम प्रकाश शर्मा, सरोज कुशवाहा, राजकिशोर सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि शैलेश कुमार, उप प्रमुख प्रतिनिधि अनिल कुमार सिंह, कृषि समन्वयक, निकेश कुमार, नवीन कुमार, राकेश कुमार, राजीव कुमार, राजकिशोर सिंह, एटीएम ज्ञानेश्वर कुमार, कृषि सलाहकार श्याम कुमार, राज कुमार, पंकज कुमार , संजय कुमार, विजय कुमार, शशि कुमार, रश्मि प्रभा, अजित कुमार, मिथलेश कुमार, कृषक रामाधार सिंह, अशोक कुमार सिंह, मृत्युजंय शर्मा, उत्तम ठाकुर, राकेश रौशन, नेहा कुमारी,रंजन कुमार, शंकर सिंह, चमेली देवी, उपेन्द्र सिंह, विद्यासागर पासवान, अभिषेक कुमार, ऊषा देवी, राज कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में पूर्व सरपंच सह बीस सूत्री सदस्य सुरेन्द्र सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट