पैक्स चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद को लेकर अंतिम दिन तक तीन ने किया नामांकन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय भगवानपुर प्रखंड अन्तर्गत महेशपुर पैक्स के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन तक प्रखंड कार्यालय में अध्यक्ष पद पर तीन अभ्यर्थियों व कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 10 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया।

- Sponsored Ads-

इस बाबत सहायक निर्वाची अधिकारी सह प्रखंड कृषि अधिकारी सुर्यदेव महतो ने बताया कि  अध्यक्ष पद पर मनोज कुमार साह, रूपेश कुमार साह व गंगा प्रसाद यादव ने नामांकन किया।नामांकन पत्रों की जांच 28 मार्च को होगी।नाम वापसी 2 अप्रैल तक होगा।मतदान 9 अप्रैल को होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article