जनजातीय गौरव दिवस के दौरान बिरसा मुंडा की जीवनी से बच्चों को कराया गया अवगत

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया।

जनजातीय गौरव दिवस के दौरान बिरसा मुंडा की जीवनी से बच्चों को कराया गया अवगत 2इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया, मध्य विद्यालय ताराबरियारपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या सहित अनेक विद्यालयों मेंं बिरसा मुंडा सहित अनेक स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनी से बच्चों को अवगत कराते हुए देश के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका पर परिचर्चा आयोजित की गई।

- Sponsored Ads-

जनजातीय गौरव दिवस के दौरान बिरसा मुंडा की जीवनी से बच्चों को कराया गया अवगत 3बिरसा मुंडा द्वारा अल्प आयु के दौरान ही अपने समाज की प्रगति के लिए किए गए कार्य से बच्चों को अवगत कराते हुए अपने समाज व देश के लिए सदुपयोगी बनने की सीख दी गई।

जनजातीय गौरव दिवस के दौरान बिरसा मुंडा की जीवनी से बच्चों को कराया गया अवगत 4मौके पर एचएम अब्दुल्लाह, नेहा, लक्ष्मी कुमारी, नाफे कौनैन, सुरभि कुमारी, ईसा कलीम, अवनीश कुमार वर्मा सहित अनेक विद्यालय के एचएम व सभी शिक्षक तथा बच्चे मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article