बेगूसराय में तालाब में स्नान करने के दौरान डूबने से एक छात्र की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में स्नान करने के दौरान तालाब के पानी में डूबने से एक छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया उत्तरी टोला की है। मृतक छात्र की पहचान बड़ी बलिया उत्तरी टोला के रहने वाले पप्पू राम का पुत्र गौरव कुमार के रूप में की गई है।  

घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि गांव में ही मछली पालने के लिए तालाब बनाया गया है। उसी तालाब के पानी गौरव कुमार स्नान करने के लिए गया था। जहा स्नान करने के दौरान ही तालाब के पानी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई।  काफी खोजबीन के बाद उसका शव तालाब के पानी से बरामद किया है।

 हालांकि इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा बलिया थाना पुलिस को दी।मौके पर बलिया थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में दिया है। आगे की कार्यवाही जुटी हुई है।

Share This Article