भगवानपुर पीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, बीडीओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

DNB Bharat Desk

रोगी कल्याण समिति की बैठक शनिवार को भगवानपुर पीएचसी हुई । बैठक की  अध्यक्षता बीडीओ धर्मवीर कुमार प्रभाकर ने की। बैठक में स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था की जानकारी दी गई।

- Sponsored Ads-

स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्टाफ का नाम पीएचसी में फ्लेक्स के माध्यम से डॉ करने को कहा।साथ ही प्रखंड क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य उपकेंद्र और उसकी व्यवस्था की जानकारी दी गई।साथ ही भीषण शीतलहर के कारण ठंड कम होने पर परिवार नियोजन को लेकर ऑपरेशन तेज करने की सलाह सदस्यों ने दी।

मौके पर हीरा देवी,बलराम प्रसाद सिंह,सुनीता,मुर्तुजा,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार,हेल्थ मैनेजर आशुतोष गांधी आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article