समस्तीपुर: निजी नर्सिंग होम में एक मासूम बच्ची की मौत, आक्रोशित परिजनों ने कर्मी को पुलिस के सामने किया जमकर पिटाई, पुलिस बनी मूकदर्शक  

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में एक निजी नर्सिंग होम में फिर एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है। बच्ची पिछले 8 दिनों से यहां भर्ती थी। मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग होम के कर्मचारियों की जमकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित मवेशी अस्पताल के सामने का है मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर नवादा गांव के रहने वाले सुधीर कुमार की 8 साल की बेटी माही कुमारी का इलाज चल रहा था।

समस्तीपुर: निजी नर्सिंग होम में एक मासूम बच्ची की मौत, आक्रोशित परिजनों ने कर्मी को पुलिस के सामने किया जमकर पिटाई, पुलिस बनी मूकदर्शक   2ये बीमार थी। परिजनों के अनुसार आज बच्ची डिस्चार्ज होने वाली थी। उसी दौरान नर्सिंग स्टाफ ने एक सुई लगाया। सुई लगने के बाद बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची के चाचा धीरज कुमार ने बताया कि उन्होंने नर्सिंग होम का पूरा भुगतान कर दिया था। आज बच्ची को छुट्टी मिलने वाली थी। घर जाने से पहले नर्सिंग स्टाफ ने बच्ची को एक इंजेक्शन लगाया। बच्ची के शरीर पर इन्फेक्शन के कारण दाग निकल आए और उसकी मौत हो गई।

समस्तीपुर: निजी नर्सिंग होम में एक मासूम बच्ची की मौत, आक्रोशित परिजनों ने कर्मी को पुलिस के सामने किया जमकर पिटाई, पुलिस बनी मूकदर्शक   3

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुची।पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन, आक्रोशित परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में भी अस्पताल कर्मियों को पीटना जारी रखा। इस दौरान नर्सिंग होम के सभी स्टाफ वहां से भाग गए।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article