बेगूसराय में ईंट से लदी ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में एक दर्दनाक हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई । घटना चेड़िया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है। मृतक की पहचान कुंभी निवासी मंजेश यादव के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि बीते शाम मंजेश यादव अपनी बाइक से रोसरा की ओर जा रहे थे उसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही ईट लदी ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

बेगूसराय में ईंट से लदी ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम 2सूचना मिलने के बाद परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article