बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा में एक महिला की दर्दनाक मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा हुई है। भीषण सड़क हादसा में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है।जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंड ढाला के समीप की है। बताया जा रहा है कि सभी एक ही परिवार के लोग थे जहां ई रिक्शा पर सवार होकर बंदूआर जा रहे थे। तभी कुंड ढाला के पास तेज रफ्तार ट्रक  सामने से चकमा दिया।

 जिससे ई रिक्शा  संतुलन को दिया और गड्ढे में ई रिक्शा  पलट गया। वहीं  ई रिक्शा पलटने से सभी लोग उसी में दब गया। और जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज क्रम में निर्मला देवी की मौत हो गई है।  मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृत महिला की पहचान नीमा चांदपूरा थाना क्षेत्र के बन्दूआर के रहने वाले मंटून सदा की पत्नी निर्मला देवी के रूप में की गई है।

 बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा में एक महिला की दर्दनाक मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल 2जबकि घायल पूजा कुमारी एवं अगम कुमार रोशन सदा एवं ई रिक्शा चालक मोहम्मद इमामुल के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि बेगूसराय से ई रिक्शा पर सवार होकर अपने घर सभी लोग जा रहे थे तभी कुंड ढाला के पास ई रिक्शा पलट गया। ई रिक्शा पलटने से ई रिक्शा पर सवार पांच लोग एवं चालक सहित सभी लोग घायल हो गया। 

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा में एक महिला की दर्दनाक मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल 3सभी को  इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल भर्ती करा गया इलाज क्रम में निर्मला देवी की मौत हो गई है। फिलहाल  मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Share This Article