बेगूसराय में दो ट्रक की टक्कर, कोई हताहत नहीं

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

रविवार की अहले सुबह बेगूसराय के खोदावंदपुर में एसएच 55 पर सीमान चौक के समीप दो ट्रको के बीच आमने सामने का हुए टक्कर में एक ट्रक का अगला शॉ क्षतिग्रस्त हो गया जबकि दूसरा ट्रक मौके वारदात से ट्रक लेकर फरार हो गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नही है। क्षतिग्रस्त ट्रक का चालक भी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

- Sponsored Ads-

जानकारी मिलने पर खोदावंदपुर पुलिस ने बालू लदे ट्रक को अपने कब्जे में कर लिया है। इसकी पुष्टि थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने किया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह करीब छः बजे बालू लदा एक ट्रक रोसड़ा की ओर जा रहा था तभी रोसड़ा से बेगूसराय की ओर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक में ठोकर मारकर फरार हो गया।

खोदावंदपुर, बेगूसराय से नितेश कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article