बेगूसराय में चोरों का आंतक, अज्ञात चोरों ने फौजी के घर से चालीस लाख रूपये का समान चोरी कर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में एक बार फिर चोरों का आतंक देखने को मिला है जहां लाखो थाना क्षेत्र के पनसल्ला गांव में चोरों ने फौजी के घर भीषण चोरी को अंजाम दिया है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर 40 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया और वारदात के बाद फरार हो गए।

- Sponsored Ads-

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप और दहशत का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, घर में रहने वाले दोनों भाई फौज में तैनात हैं। किसी काम से परिवार लोहियानगर गया था और मौका पाकर चोरों ने बीती रात अलमारी और गोदरेज के सारे ताले तोड़ डाले। घर से सोना–चांदी के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया।चोरी की वारदात का पता चलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

बेगूसराय में चोरों का आंतक, अज्ञात चोरों ने फौजी के घर से चालीस लाख रूपये का समान चोरी कर हुआ फरार 2स्थानीय लोगों ने तुरंत लाखो थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी है।फौजी के घर हुई यह भारी चोरी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर बड़ा सवाल खड़ा कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article