बेगूसराय में बैंखौफ अपराधियों ने युवक को पीट पीट कर हत्या के बाद शव को बहियार में फेंका, पुलिस कर रही है जांच

DNB Bharat Desk

पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बहियार की है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है।जहां बैंखौफ अपराधियों ने एक युवक की पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को बहियार में फेंक दिया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं युवक की हत्या के बाद इलाके में दहशत उत्पन्न हो गया है।

बेगूसराय में बैंखौफ अपराधियों ने युवक को पीट पीट कर हत्या के बाद शव को बहियार में फेंका, पुलिस कर रही है जांच 2यह पूरा मामला लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बहियार की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब लोगों ने बहियार के तरफ शौच करने के लिए गया तो देखा एक अज्ञात युवक का शव बहियार में पड़ा हुआ है। तभी इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने लोहिया नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर लोहिया नगर थाने की पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।हालांकि लोगों का कहना है कि किसी अपराधी ने युवक को बेहरमी में से पीट-पीटकर हत्या कर शव बहियार में फेंक दिया है।

बेगूसराय में बैंखौफ अपराधियों ने युवक को पीट पीट कर हत्या के बाद शव को बहियार में फेंका, पुलिस कर रही है जांच 3हालांकि शव के पास से एक मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वहीं मृतक युवक के शरीर पर कई जगह चोट का भी निशान भी देखा गया है जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक को बेहरमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी है। हालांकि इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ लगी हुई है।

- Sponsored Ads-

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article