नालंदा में दिखा रफ्तार का कहर, ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, टक्कर में दोनों युवको की मौके पर मौत

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र इलाके के रजौली बख्तियारपुर एनएच 20 पर चकरसलपुर फ्लाई ओवर के ऊपर अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया. जिससे दोनों युवक सानू कुमार और पीयूष शंकर की दर्दनाक बहुत मौके पर ही हो गई.

घटना के संबंध परिजनों ने बताया कि दोनों युवक कलेक्शन करने के लिए पावापुरी गए थे. कलेक्शन करने के बाद दोनों पावापुरी से बिहार शरीफ अपने घर लौट रहे थे, तभी चकरसलपुर फ्लाईओवर डीटीओ कार्यालय के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर इतना जोरदार था की मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए.

नालंदा में दिखा रफ्तार का कहर, ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, टक्कर में दोनों युवको की मौके पर मौत 2घटना की जानकारी मिलने पर दीपनगर थाना अध्यक्ष राजमणि ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है. वही इस घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है.

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article