बेगूसराय के बछवाड़ा की डायल 112 की टीम ने एक बड़ी घटना को होने से किया विफल

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के विशनपुर पंचायत के लोदियाही गांव से बछवाड़ा थाना की पुलिस ने एक बाइक,देशी कट्टा, तलवार व पंजा बरामद किया है। मामले को लेकर थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि विशनपुर पंचायत के लोदियाही गांव से सूचना मिली कि कुछ बदमाश बाइक पर सवार होकर कट्टा,तलवार व पंजा लेकर लोदियाही गांव निवासी स्व बिंदेश्वर राय के पुत्र बलवंत कुमार एवं शकल कुमार बसंत राय एवं उनकी पत्नी काजल देवी को जान से मारने के नियत से पहुंचा है।

बेगूसराय के बछवाड़ा की डायल 112 की टीम ने एक बड़ी घटना को होने से किया विफल 2स्थानीय ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर मोटरसाइकिल,कट्टा, तलवार और पंजा छीनकर रख लिया,जब तक 112 की टीम घटना स्थल पर पहुंची तब तक दोनों आरोपी फरार हो गया। वही पुलिस ने एक बाइक,देशी कट्टा,तलवार व पंजा बरामद कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना में शामिल आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article