प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित।प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने सभी समुदाय को सम्मान दिया:-तुफैल

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर शहर के धर्मपुर मोहल्ले स्थित चकनूर रोड के आशियाना अपार्टमेंट हाल में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओ के नेतृत्व में किया गया।

- Sponsored Ads-

 कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य तुफैल अहमद खान उपस्थित थे। इन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई प्रधानमंत्री तो थे लेकिन सभी समुदाय को उन्होंने सम्मान देने का काम किया। आज सम्मान समारोह का कार्यक्रम धरमपुर मोहल्ले में आयोजित होना गर्व की बात है तथा कार्यक्रम की जानकारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जरूर दूंगा। अल्पसंख्यक समुदाय के सैकड़ो महिला एवं पुरुष कार्यक्रम में मौजूद रहे। 

प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित।प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने सभी समुदाय को सम्मान दिया:-तुफैल 2इससे स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के तहत सभी समुदायों का विकास हुआ है। मौके पर बिहार राज्य जनसंख्या का आयोग के सदस्य तुफैल अहमद खान को मिथिला पाग, तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद सिकंदर आलम ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जब से बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं इनके नेतृत्व में बिहार पहले से अधिक खुशहाली एवं विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। 

प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित।प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने सभी समुदाय को सम्मान दिया:-तुफैल 3कार्यक्रम में आयोजकों के द्वारा अल्पसंख्यक महिलाओं के बीच साड़ी का वितरण किया गया साथ ही मोमेंटो देकर कई लोगों को सम्मानित किया गया। इसी बीच अल्पसंख्यक महिलाओं ने मुख्य अतिथि तुफैल अहमद कादरी को शाल एवं माला पहनकर स्वागत किया।

 प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित।प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने सभी समुदाय को सम्मान दिया:-तुफैल 4कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मोहम्मद नौशाद अहमद, रूमान अहमद साबरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा समस्तीपुर के पूर्व जिला अध्यक्ष मोहम्मद सिकंदर आलम, मोहम्मद नसीम, मौलाना मंजूर अहमद, आमिर अहमद, शिक्षक मनीष कुमार, एस.एम. सिद्दीकी, शमशाद आलम, इत्यादि मौजूद रहे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article