मिडिल व हाई स्कूल के नामित शिक्षक की एक दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के भगवानपुर में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग और इंस्पायर अवार्ड मानक के संबंध में मिडिल व हाई स्कूल के नामित शिक्षक की एक दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला बाईट भवन में आयोजित की गई थी।कार्यशाला मे शिक्षकों को इन पहलों के बारे में जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षित किया गया।

- Sponsored Ads-

जिला तकनीकी टीम के उमेश कुमार मिश्रा ने दीक्षा पोर्टल पर प्रोजेक्ट को अपलोड करने के विभिन्न स्टेपों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। दूसरी ओर कार्यशाला में इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत क्लास 6 से 12 तक के बच्चों को इस योजना व इसके लाभों के बारे में एचएम व विज्ञान शिक्षकों को जानकारी दी गई।

मिडिल व हाई स्कूल के नामित शिक्षक की एक दिवसीय गैर आवासीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन 2इस योजना के तहत अपने नवीन विचारों को ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के तरीके भी बताए गए। मौके पर प्रखंड तकनीकी टीम के मो.फैसल, सौरभ,नोडल शिक्षक आदि मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article