समस्तीपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, भाजपा नेता के पिता थे मृतक

DNB Bharat Desk

जिले के उजियारपुर थाना अंतर्गत उजियारपुर समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर, लखनीपुर महेशपट्टी बाबुलाल चौक के पास, अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

- Sponsored Ads-

जिसे ईलाज के लिए  परिजनों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से, जिला मुख्यालय के एक निजि अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

समस्तीपुर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, भाजपा नेता के पिता थे मृतक 2मृत व्यक्ति की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित वार्ड 12 निवासी, भाजपा नेता राजनारायण सहनी के 80 वर्षिय पिता राजेन्द्र साहनी के रूप में की गयी है। घटना मंगलवार 2 दिसम्बर की देर शाम की बतायी जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article